रिश्ते शर्मसार! ससुर से मांगी 2 करोड़ की फिरौती, जब मास्टरमाइंड का चेहरा सामने आया तो पुलिस भी रह गई दंग; जानें पूरा प्लान

गांव गोरीवाला निवासी पेट्रो डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का मास्टर माइंड पेट्रो डीलर का दामाद निकला।

सिरसा: गांव गोरीवाला निवासी पेट्रो डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का मास्टर माइंड पेट्रो डीलर का दामाद निकला। बताया जाता है कि दामाद के ससुर के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। इसी के चलते दामाद ने अपने एक जानकार के जरिए पेट्रो डीलर ससुर को धमकी भरी कल करवाकर रंगदारी मांगी थी।

आरोपित दामाद की पहचान पंजाब के अबोहर निवासी अभिमन्यु सिंहमार के रुप में हुई है। जबकि जिसने रंगदारी के लिए काल की थी, उसकी पहचान बलवंत नीमीवाल के रुप में हुई है। जोकि श्रीगंगानगर का रहने वाला है। वह गुरुग्राम की भौंडसी जेल में बंद है।

पुलिस ने भौंडसी जेल में बंद बलवंत नीमीवाल का प्राडक्शन वारंट जारी करवाया था। 12 जनवरी को उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपित का पांच दिन का पुलिस रिमांड जारी किया था। रिमांड अवधि के दौरान उसने बताया कि उसने जान से मारने की धमकी, रंगदारी अभिमन्यु सिंहमार के कहने पर दी थी। पुलिस ने अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया।

16 जनवरी को अभिमन्यु को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। वहीं शनिवार को नीमीवाल को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे भौंडसी (गुरुग्राम) जेल में बंद करवाया गया। बता दें, बलवंत नीमीवाल पेट्रो डीलर के दामाद के मामा का दोस्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.