रोहतक में गैंगवार: दिल्ली बाईपास पर दिनेश उर्फ गोगा की गोलियों से भूनकर हत्या, 10 सेकंड में चलीं 30 राउंड गोलियां

रोहतक के दिल्ली बाईपास पर बदमाशों ने सोनीपत के दिनेश उर्फ गोगा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 10 सेकंड में करीब 30 राउंड फायरिंग की। पुलिस को अंदेशा है कि यह हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटौलिया गैंग की आपसी रंजिश का परिणाम है।

रोहतक: सोमवार शाम करीब सात बजे दिल्ली बाईपास पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सोनीपत के निजामपुर वासी दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है, वह सन्नी रिटौलिया गैंग से जुड़ा था और उस पर कई केस हैं।

गोलियां चलाने वालों का ताल्लुक हिमांशु भाऊ गैंग से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। शुरुआती जांच में सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दिनेश अपने साथी संग पैदल कोल्ड ड्रिंक पीते हुए चल रहा था। तभी काले व हरे रंग की हुडी पहने दो बदमाश पीछे से आए और दिनेश पर गोली बरसानी शुरू कर दी।

मृतक दिनेश उर्फ गोगा के शरीर पर करीब 20 गोलियों के निशान तो सीधे तौर पर दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने महज 10 सेकंड में 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस को 15 से 20 कारतूसों के खोखे मिले हैं। दिनेश उर्फ गोगा को 25 से अधिक गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपित भाग गए। क्राइम ब्रांच-1, 2 और एसटीएफ की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। डीएसपी मुख्यालय रवि खंडिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.