नोएडा । राजेश शर्मा। नोएडा पंजाबी समाज वेल्फेयर सोसायटी (रजि.) द्वारा आज सैक्टर 45 स्थित सामुदायिक भवन में लोहड़ी के महापर्व का आयेाजन किया गया, जिसमें नोएडा के 250 से अधिक पंजाबी परिवारों ने लोहडी की पवित्र अग्नि में आहुति डाली। इस अवसर पर फोनरवा के प्रधान योगेन्द्र शर्मा ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे यह कहने में गर्व महसूस हो रहा है कि पंजाबी समुदाय अपनी संस्कृति एवं सामाजिक परम्परा को निभा रहा है और अपनी संस्कृतिक धरोहर अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंप रहा है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी समाज को जागृत किया और इसके महत्व को बताया।

समारोह की शुरूआत करते हुए पंजाबी समाज वेलफेयर सोसायटी के महासचिव अरूण भाटिया ने कहा कि एक वट्सअप ग्रुप के माध्यम से शुरू हुई यात्रा आज एक पंजीकृत सोसायटी का रूप ले चुकी है। इस सोसायटी में सौ से अधिक परिवार जुड़ चुके हैं। श्री भाटिया ने कहा कि पंजाबियत को जिंदा रखना है तो पंजाबियों को एक सूत्र में पिरोना होगा।

समारोह को संबोधित करते हुए सोसायटी के प्रधान राजीव कुमार ने कहा कि आज उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि इतनी बड़ी संख्या में पंजाबी परिवार लोहडी मनाने के लिए आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने नए जुडे़ सदस्यों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने सीजीएसटी के कमिशनर तपन कुमार का भी स्वागत किया। जिन्होंनें सोसायटी के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ. मन्नत सिंह ने बच्चों के बिगड़ते मनोविकार पर भी चर्चा की और आह्वान किया कि माता-पिता उनसे मिलकर इस समस्या का समाधान पा सकते हैं।

इस अवसर पर पंजाबी गायक दिवाकर भाटिया ने पंजाबी गानों एवं लोकगीतों से समां बांध दिया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पंजाबी समाज के सम्मानित सदस्य संजीव अरोड़ा ने भी किशोर कुमार के गीतों को अपना स्वर देकर माहौल को रोमांचित कर दिया। पंजाबी समाज के संरक्षक डॉ. डी.डी. अरोड़ा ने भी एक गाना गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में सोसायटी के संरक्षक डॉ. डी.डी. अरोड़ा, एस.एस. घई, बीएल ग्रोवर, वरिष्ठ उपप्रधान विजय बावेजा, उपप्रधान योगेश मलिक, कन्वीनर मोटी कक्कड़, कोषाध्यक्ष अविनाश सबरवाल, डॉ. मन्जीत, आलोक गोस्वामी, नीलम बावेजा, राजेश ग्रोवर, नरेश महत्ता, संजीव मलिक, सतपाल खत्री निर्मल सिंह सन्धु, हरदीप सिंह कोचर, मनमोहन पासी, रिचा मल्होत्रा, डॉ. गगनदीप आहुजा, राकेश चन्द्र आस्था ने कार्यक्रम को सफल बलाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई। विनय उपाध्याय भी समारोह में विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के प्रधान टी.सी. गौड़, महासचिव राजीव अग्रवाल, भूषण शर्मा उपस्थित रहे।