लोहारू गौशाला में गाय की मौत पर भारी हंगामा, गोरक्षा दल और समिति के बीच तीखी नोकझोंक
लोहारू गौशाला में गाय की मौत और कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर गोरक्षा दल और गौशाला समिति के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
लोहारू। शहर स्थित गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। गो रक्षा दल के सदस्य और शहर के कई गणमान्य युवा गोशाला परिसर पहुंच गए और आरोप लगाया कि एक गाय को समय पर उपचार व पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आरोपों को लेकर गो रक्षा दल और गोशाला समिति के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कुछ समय के लिए खींचतान की स्थिति बन गई।