लोहारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर 70 पेटी अवैध शराब की गई नष्ट
लोहारू थाना परिसर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 70 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त इस खेप को कोर्ट के आदेश के बाद जलाकर ठिकाने लगाया।
लोहारू। लोहारू थाना परिसर स्थित खाली स्थान पर अदालत से प्राप्त डिस्ट्रॉय आदेश की अनुपालना करते हुए लगभग 70 पेटी अवैध देसी व अंग्रेजी शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंकित कुमार (नायब तहसीलदार) के नेतृत्व में विधिवत रूप से संपन्न हुई।