लोहारू हादसा: सूरजगढ़ रोड पर बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, टेंट कर्मी गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
लोहारू के सूरजगढ़ रोड पर शनिवार को एक निजी बस और पिकअप के बीच हुई टक्कर में पिकअप चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लोहारू पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोहारू। शहर के सूरजगढ़ रोड पर शनिवार को निजी बस और पिकअप की साइड से हुई टक्कर में पिकअप चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।