लोहारू: 1948 के पुराने रिकॉर्ड पर मचा बवाल, व्यापार मंडल ने विधायक राजबीर फरटिया को सौंपा ज्ञापन
लोहारू में 1948 से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप। व्यापार मंडल ने विधायक राजबीर फरटिया से मिलकर प्रॉपर्टी आईडी और मालिकाना हक की समस्या सुलझाने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।
लोहारू। नगर के मुख्य बाजार और अनाज मंडी क्षेत्र की जमीन से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल लोहारू ने क्षेत्रीय विधायक राजबीर फरटिया को मांग पत्र सौंपा है। मंडल ने मामले की शीघ्र निष्पक्ष जांच कर राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त कराने की मांग की है।