लोहारू: 6 महीने से अंधेरे में पिलानी रोड ओवरब्रिज, हादसों को दावत दे रही बंद स्ट्रीट लाइटें
रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट बंद होने से छाया अंधेरा।
लोहारू। लोहारू कस्बे में पिलानी रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य एक जून 2021 को विधिवत शुभारंभ के साथ शुरू किया गया था। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से बने इस महत्वपूर्ण ओवरब्रिज को चार वर्षों की अवधि के बाद जून 2025 में पूरा कर लिया गया। चार साल के लंबे इंतजार के बाद यह ओवरब्रिज जनता के लिए खोल तो दिया गया, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता और संबंधित विभागों के बीच आपसी सहमति न बनने के कारण यह ओवरब्रिज पिछले करीब छह महीनों से अंधेरे में डूबा हुआ है।
गौरतलब है कि इस मार्ग पर गोशाला और तालाब भी स्थित हैं, जिसके चलते सुबह तड़के बड़ी संख्या में लोग टहलने, दूध लेने और गोशाला जाने के लिए इसी ओवरब्रिज से होकर आवागमन करते हैं। अंधेरा होने के कारण सुबह के समय भी लोगों को फिसलने, वाहन की चपेट में आने और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
ओवरब्रिज बनने से पहले झेल रहे थे लोग जाम की परेशानी
राजस्थान के बड़े शहरों को जोड़ता है ओवरब्रिज
रात के समय बढ़ रही पिलानी जाने वालों की परेशानी
पुल बनकर तैयार, नहीं हुआ विधिवत उद्घाटन