शिवपुरी में देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 2.8 लाख मरीजों का हुआ इलाज!
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिवपुरी में आयोजित 7 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन। 400 डॉक्टरों की टीम, 3000+ ऑपरेशन और 2.8 लाख मरीजों का मुफ्त उपचार।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनोखी पहल सामने आई है. रोटरी इंटरनेशनल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रयास से गुना लोकसभा के शिवपुरी में देश का सबसे बड़े स्वास्थ शिविर आयोजित किया गया था. जिसका आज समापन हो गया.आखिरी दिन एमपीसीए के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया भी स्वास्थ शिविर पहुंचे.
महाआर्यमन सिंधिया ने बड़े ऑपरेशन के बाद उपचार करा रहे मरीजों से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों, अन्य मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की. उन्होंने सभी को इस 7 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने पर धन्यवाद दिया.
8 दिनों तक चला देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य शिविर
गौरतलब है कि गुना लोकसभा के शिवपुरी में आयोजित इस शिविर में भोपाल एम्स, दिल्ली मैक्स एवं अन्य विशेषज्ञ 400 से अधिक डॉक्टर शामिल हुए. हजारों मेडिकल स्टाफ और समाज सेवक संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की. इस शिविर में मध्यप्रदेश और यूपी के मिलकर 42 जिलों से 2 लाख 80 हजार से अधिक मरीजों ने आकर अपना इलाज कराया.
इस शिविर में 3000 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन भी हुए हैं. सैंकड़ों कैटरेक्ट, आर्थो, गॉल स्टोन एवं गंभीर रोगों का ऑपरेशन भी विशेषज्ञ सर्जनों के द्वारा किया गया. सभी ऑपरेशन कामयाब रहे. इस कामयाबी को लेकर सिंधिया ने सभी मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया.