सर्दी ने दिखाई तेज़ी, न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री तक गिरा
शहर के बासिया भवन पर छाई धुंध में से गुजरते वाहन।
भिवानी। जिले में बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा जब न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार पारा गिरने से क्षेत्र में ठिठुरन भरी ठंड तेजी से बढ़ी। सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई जो दोपहर 11 बजे तक बना रहा।
जिले के लोहारू, तोशाम, बहल और सिवानी क्षेत्र राजस्थान सीमा से सटे होने के कारण यहां पर बाकी क्षेत्रों के मुकाबले अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं जबकि बेजुबान जानवर और पक्षी भी ठंड के चपेट में आ रहे है। इस समय पक्षियों की मौत के मामले बढ़ गए हैं। जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर तक धुंध छंटी और हल्की धूप खिली मगर शीतलहर के कारण ठिठुरन बरकरार रही।
19 जनवरी से बारिश की संभावना
खेतों और सड़क किनारे झाड़ियों में भी पाला जमना शुरू
मकर संक्रांति के बावजूद ठिठुरन से ठंडा रहा बाजार में कारोबार
तापमान 1.2 डिग्री के आसपास रहने से फसलों में नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में किसान कृषि विशेषज्ञों की सलाह से हल्की सिंचाई करें और शाम के समय पाले से बचाव के प्रबंध कर सकते हैं। मौसम में बादलवाई के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है।