सोनीपत में STF की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स के साथ मुठभेड़, 2 को लगी गोली!
झज्जर के BDF कॉलेज संचालक के बेटे के अपहरण मामले में सोनीपत में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़। 2 इनामी बदमाश मंजीत और बिन्नी घायल, 3 साथी गिरफ्तार। 5 करोड़ की फिरौती का था मामला।
सोनीपत : झज्जर के बीडीएफ कॉलेज के संचालक के 8 साल के मासूम को होली के दिन अपहरण कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपियों का आज सोनीपत के गांव मेंहदीपुर के पास एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ के साथ जब आमना सामना हुआ तो बदमाशों ने एसटीएफ पर गोलियां चलाई। भागने की कोशिश करने में दो बदमाशों को पैर में गोलियां लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स के इस ऑपरेशन में घायल बदमाशों के तीन साथियों को भी मौके से धर दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है।
आपको बता दें कि होली के दिन यानि कि 4 मार्च को झज्जर के बीडीएफ कॉलेज संचालक के 8 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बच्चे को तो बरामद कर लिया था लेकिन इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश अभी तक जारी थी। यह बताया जा रहा है कि कॉलेज संचालक ने अपने बेटे को छुड़वाने के लिए पांच करोड़ रुपए फिरौती भी दी थी लेकिन आज सोनीपत के मेंहदीपुर गांव के पास एक बलेरो कार में इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जब बहादुरगढ़ स्पेशल टास्क की।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
फोर्स ने बदमाशों को घेरा और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दी और भागने की फिराक में जुट गए। एसटीएफ के जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों के पैरों में गोलियां चलाई, जिसमें दो बदमाशों मंजीत उर्फ चित्रानंद और बिन्नी के पैरों में गोलियां लगी और अन्य उसके तीन साथियों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। घायल बदमाशों को सोनीपत सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और अन्य तीन आरोपियों को झज्जर ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
कब्जे से 2 अवैध हथियार किए बरामद