हरियाणा: आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, ₹2585 MSP; बारिश ने बढ़ाई चिंता

हरियाणा में 1 अप्रैल से ₹2585 MSP पर गेहूं की खरीद शुरू। ओलावृष्टि और बारिश से 7 जिलों में फसल खराब, मंडियों में भरा पानी। 3-4 अप्रैल को फिर मौसम बदलने का अलर्ट।

हरियाणा  : हरियाणा में गेहूं खरीद एक अप्रैल यानि आज से शुरू होने जा रहा है। बीते दिन मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई मंडियों में पानी भर गया है। वहीं कई इलाकों में गेहूं की कटाई हो रही है, जिससे शुरुआत के दिनों में मंडियों में आवक कम रहने की संभावना है।

सरकार की ओर से इस बार गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। हालांकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं इस लक्ष्य के अनुरूप नजर नहीं आ रही हैं।

बीते दिन मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 अप्रैल को प्रदेश में मौसम सही रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर बदलेगा, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.