हरियाणा की ‘छोरियों’ का दबदबा: 72वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, फाइनल में रचा इतिहास
तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित 72वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता
हरियाणा : तेलंगाना के गाची बोवली इंडोर स्टेडियम में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित 72वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
हरियाणा की महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला इंडियन रेलवे की टीम के साथ बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा जिसमें हरियाणा की बेटियों ने अद्भुत साहस, रणनीति और संयम का परिचय देते हुए 39-37 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।