हरियाणा के इन जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट, नारनौल में पारा लुढ़का; जानें कल स्कूल खुलने का नया समय

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है।

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। उत्तर और उत्तर-पूर्वी जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की संभावना जताई है। वहीं तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में करीब 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। वहीं सूबे में कल से स्कूल खूल जाएंगे।

नारनौल रहा सबसे ठंडा

हरियाणा में बीते दिन न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह इलाका राज्य में सबसे ठंडा रहा। अन्य जिलों की बात करें तो करनाल में 4.9 डिग्री, रोहतक में 5.4 डिग्री और हिसार में 5.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.