हरियाणा के कई जिलों में विजिबिलिटी जीरो, मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का Yellow Alert

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

हरियाणा : हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के इलाकों में मौसम बदलने से कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह से ही पानीपत और कैथल सहित कई जिलों में जीरो विजिबिलिटी है। राहत की बात यह है कि आगामी 4 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस साल 1 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

अब पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद अब बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में दस्तक दी है, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। घने कोहरे की वजह से बीते दिन प्रदेश में कई सड़क हादसे भी हुए।

बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में अभी ठंड रहेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इस महीने में बारिश की संभावना नहीं है। इस कारण तापमान में उछाल दिखेगा। वहीं लगातार गिरते तापमान और कोहरे को देखते हुए सरसों की फसल में सफेद रतुआ और अल्टरनेरिया ब्लाइट लगने की आशंका है। इसके बचाव के लिए फफूंदनाशक का छिड़काव करें। जिसके फसल का बचाव होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.