हरियाणा बोर्ड परीक्षा ड्यूटी और चेकिंग के मानदेय में होगी वृद्धि: हसला और बोर्ड अध्यक्ष के बीच बनी सहमति
भिवानी में हसला (HASLA) और हरियाणा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के बीच हुई बैठक में परीक्षा ड्यूटी, उड़नदस्ता और कॉपी चेकिंग के मानदेय में वृद्धि पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। जानें शिक्षकों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर क्या बोले बोर्ड अध्यक्ष।
भिवानी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की मुख्य मांगों पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सैद्धांतिक सहमति जताते हुए बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, उड़नदस्ता और उत्तरपुस्तिका अंकन के मानदेय में वृद्धि का आश्वासन दिया है। यह सहमति हसला के प्रधान सतपाल सिंह संधू की अगुवाई में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के साथ हुई बैठक में बनी।