हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा: 15 मई तक आएगा रिजल्ट, HTET 2025 पर बड़ा अपडेट
HBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जानें रिजल्ट की तारीख, HTET 2025 का शेड्यूल और नूंह सहित प्रदेश के 48 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पूरी लिस्ट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। इसके बाद, उत्तरपुस्तिकाओं का ऑफ लाइन मूल्यांकन कराया जाएगा। 15 मई तक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-(एचचेट) 2025 भी मई में कराई जा सकती है। हालांकि एचटेट-2026 के विषय पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।