हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू; घर से निकलने से पहले चेक करें रूट

हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश हो रही है।

हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में बारिश हो रही है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर सहित हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। वहीं सिरसा में देर रात ओले भी गिरे।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 60 किलोमीटर/ घंटे की दर से ठंडी हवाएं चल रही है। इसके अलावा बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जनवरी तक बारिश की संभावना

प्रदेश में 25 जनवरी तक बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में मौसम बदलता रहेगा। कल रात से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आज हरियाणा में तापमान में 0.6°C की मामूली वृद्धि दर्ज की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.