हरियाणा मौसम अपडेट: आज 15 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, बारिश के आसार
हरियाणा के 15 जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी! मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, हिसार और रोहतक सहित कई इलाकों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया।
हरियाणा : हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों में मौसम बदलने का आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। शनिवार के मुकाबले रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास है।
आंधी के साथ गिरेगी बिजली
मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।