हरियाणा मौसम अपडेट: 29-30 मार्च को बारिश का येलो अलर्ट, 60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! 29 और 30 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं। किसानों के लिए मौसम विभाग की विशेष सलाह।

हरियाणा: हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। प्रदेश में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए अलर्ट जारी किया है। कल पूरे सूबे में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कल से दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

वहीं मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3°C रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में हिसार में 31.7°C और रोहतक में 31.4°C में दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.