हरियाणा वेदर अपडेट: आज और कल भारी बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल!

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज! पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट। अंबाला, करनाल और सोनीपत समेत कई जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी।

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन पश्विमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव के कारण दो दिन आज और कल मौसम खराब रहेगा। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कहीं-कहीं ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर और पूर्वी जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में ज्यादा असर रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। प्रदेश में बुधवार शाम रेवाड़ी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे जबकि गुरुग्राम भिवानी, हिसार, सिरसा, नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश देखने को मिली थी।

हरियाणा में अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 18 मार्च को राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.7°C महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास रहा। हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, भिवानी जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 31°C के बीच रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.