हरियाणा वेदर अपडेट: 15 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा के 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट! सिरसा, हिसार और करनाल सहित कई इलाकों में बारिश और 60kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं। किसानों के लिए जरूरी सलाह।

हरियाणा : हरियाणा का मौसम बदल गया है। आज राज्य के करीब 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर समेत उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा के कई जिले शामिल हैं। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कल दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी बारिश का दायरा बढ़ेगा, जबकि 28 मार्च को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है। वहीं किसानों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के इंतजाम रखें।

दिन के तापमान में देखने को मिली बढ़ोतरी

राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। औसतन करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 35°C गुरुग्राम में रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 34°C, अंबाला में 31.6°C और करनाल में 31.2°C दर्ज हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.