हरियाणा LPG नए नियम: BPL परिवारों को 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलिंडर
हरियाणा में बीपीएल परिवारों के लिए गैस आपूर्ति के नए मानक लागू। अब 45 दिन में मिलेगी रिफिल। एक सिलिंडर वाले 25 दिन और दो वाले 35 दिन बाद कर सकेंगे बुकिंग।
भिवानी। प्रदेश में बीपीएल परिवारों के लिए आपूर्ति के नए मानक तय किए गए हैं। रसोई गैस के लिए बीपीएल परिवारों को पूरे 45 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने अब ऑनलाइन बुकिंग में नए मानकों को तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। वहींं, हाल ही में केवाईसी कराने वालों की भी गैस आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। वहीं, एक सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं को 25 दिन और दो सिलिंडर वालों को 35 दिन में गैस आपूर्ति मिलेगी।