हांसी सड़क हादसा: शादी से लौट रहे फतेहाबाद के 2 दोस्तों की मौत, 3 घायल

हांसी के सैनीपुरा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा! भिवानी में शादी से लौट रहे फतेहाबाद के महावीर और मनोज की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल। आगे चल रहे ट्रक से टकराई कार।

हांसी : हांसी क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सैनीपुरा फ्लाइओवर के पास हुआ जब शादी समारोह से लौट रही कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

फतेहाबाद के मोची चौबारा के रहने वाले 42 वर्षीय महावीर और लगभग 38 वर्षीय मनोज अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव सैनीपुरा के पास पहुंची, वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.