Delhi Police Action: दिल्ली में ‘दूध चोर गैंग’ का भंडाफोड़, वायरल वीडियो के बाद 2 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में सक्रिय 'दूध चोर गैंग' के दो सदस्यों को दबोचा। दूध-दही की क्रेट चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी आउटर ने की बड़ी कार्रवाई।
दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ‘दूध चोर गैंग’ का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग के सदस्य उत्तम नगर और उसके आसपास के इलाके में दूध सप्लाई करने वाले वाहनों का पीछा करते थे और फिर मौका मिलते ही दूध-दही की क्रेट लेकर फरार हो जाते थे. घटना का एक वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो के आधार पर एक्शन लेते पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.
मुखबिर की सूचना चोर अरेस्ट
आरोपियों की जानकारी होते ही दिल्ली पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. पुलिस ने चर्च के उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया, तभी नजफगढ़ नाले की तरफ से थ्री-व्हीलर आता हुआ दिखा, जो कि चर्च के पास रुक गया. इस दौरान एक व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतारा, जिसे पुलिस के मुखबिर ने तुरंत पहचान लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे अंदर बैठे आरोपी को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित और आयुष्मान पांडे के तौर पर हुई है.
5 केस सुलझे
इनके पास से पुलिस ने थ्री-व्हीलर और दूध की 14 खाली क्रेट जब्त की है. पूछताछ में पता चला है कि मोहित का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ करीब 38 चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हाल में चुराई गई एक्टिवा स्कूटी और एक होंडा मोटरसाइकिल भी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी से उन्होंने 5 मामले सुलझा लिए हैं. पुलिस कई दिनों से इनकी तलाश में जुटी हुई थी.