Mukhyamantri Tirth Yatra: श्री नांदेड़ साहिब के लिए चलेगी फ्री स्पेशल ट्रेन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से श्री हजूर साहिब (नांदेड़) की फ्री स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 15 अप्रैल तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन।

बराड़ा : हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए विशेष रेलगाड़ी रवाना होने जा रही है। इसको लेकर सिख संगत में भारी उत्साह का माहौल बना हुआ है। सिख संगत बड़ी संख्या में इस यात्रा के लिए तैयारियां कर रहे हैं और सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

सिख संगत का कहना है कि यह योजना उनके लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे उन्हें तख्त श्री हज़ूर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं धार्मिक आस्था को मजबूती देने के साथ-साथ समाज को जोड़ने का काम करती हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 मई को कुरुक्षेत्र से वरिष्ठ नागरिकों के लिए तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत निःशुल्क है, जिसके लिए इच्छुक यात्री सरल पोर्टल पर 15 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।

अंबाला सहित प्रदेशभर में सिख संगत मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्री नांदेड़ साहिब के लिए  विशेष रेलगाड़ी  चलने के फैसले से बेहद खुश नजर आ रही है। सिख संगत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। उनका कहना है कि इस तरह की योजनाएं समाज में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देती हैं। साथ ही, यह धार्मिक आस्था को मजबूत करने का भी कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि “हम हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री  का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें श्री नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए यह सुविधा दी है। लंबे समय से संगत की यह मांग थी, जो अब पूरी हो रही है। इस योजना से बहुत लाभ मिलेगा और संगत में काफी खुशी का माहौल है। हम सभी बहुत उत्साहित हैं और इस पवित्र यात्रा के लिए तैयार हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.