पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 07 अप्रैल 2026
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 07 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 07 अप्रैल 2026
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 07 अप्रैल 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 16:38 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* ज्येष्ठा – 29:54 तक
*🌠पश्चात्-* मूल
*💫करण-* तैतिल – 16:38 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* व्यतीपात – 16:15 तक
*✨पश्चात्-* वरियान
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 23:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – 29:54
*🌛पश्चात्-* धनु
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 15:32 से 17:07
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 वैशाख बदी पंचमी 16:38 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , व्यतीपात पुण्यम् , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , गुरु श्री तेग बहादुर जयन्ती (प्राचीनमतानुसार) , श्री मंगीरबाबा यात्रा शेन्द्रा (को. , च.संभाजीनगर) , श्री भवनम वेंकटरामि रेड्डीस्मृति दिवस , कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती , भारत रत्न पंडित रविशंकर जयंती (106वीं) , अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस व विश्व स्वास्थ्य दिवस।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख बदी षष्ठी 19:05 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कुसुमस्तबकस्येव*
*द्वे वृत्ती तु मनस्विनः।*
*मूर्ध्नि वा सर्वलोकस्य*
*शीर्यते च वनेऽथवा ।।*
*अर्थात्👉*
_स्वाभिमानी विद्वान् की स्थिति फूलों के गुच्छे की तरह दो ही प्रकार की होती है। जिस प्रकार फूलों का गुच्छा या तो सभी लोगों के मस्तक पर चढ़ता है अथवा वन में ही झड़ जाता है , उसी प्रकार मनस्वी या तो श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त करते हैं अथवा गुप्त रूप से अपना जीवन बिता देते हैं / नष्ट हो जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*07 अप्रैल 2026 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*7 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1712 – न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह गोरे लोग मारे गए और 21 अफ्रीकी अमेरिकी घायल हुए।
1721 – रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
1818 – ब्रूक्स ब्रदर्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला।
1819 – लिवोनिया राज्यपाल ने अपने किसानों को रूसी साम्राज्य के गुलामों से बचाया।
1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1843 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय गुलामता अधिनियम 1843 से दासता के लिए कानूनी समर्थन को हटाया गया।
1856 – नेल्सन कॉलेज की स्थापना न्यूज़ीलैंड में की गयी।
1919 – बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई।
1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1937 – अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1994 – रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 – विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
2000 – ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 – चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता।
2001 – मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
2004 – क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 – असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।
2008 – दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
2008 – पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2010 – पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।
2012 – जॉयस बांदा मलावी के राष्ट्रपति बने।
2019 – भारत ने लीबिया से शांति सेना से अपने जवानों को वापस बुलाया।
2019 – पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरे रिहा किए, कहा- सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया कदम।
2019 – सीरिया में हुई बमबारी में 13 लोगों की मौत।
2020 – विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए आपातकाल की घोषणा की।
2020 – कोरोना एवं भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए मानव ससांधन मंत्रालय ने “समाधान” चैलेंज की शुरुआत की।
2021 – अमरीकी राष्ट्रपति के जलवायु मामलों के दूत जॉन कैरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
2021 – ब्रिटेन ने वेल्स में मॉडेरना की कोविड वैकसीन लगानी शुरू की।
2021 – पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 140 हुई , जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हुए।
2022 – यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने रूस के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध समाप्त किए।
2022 – आंध्र प्रदेश में सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंपा।
2022 – केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 – भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘गज उत्सव -2023’ का उद्घाटन किया व गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित किया।
2023 – भारत रत्न पंडित रविशंकर की 103वीं जयंती मनाई गयी।
2024 – न्यूयॉर्क क्षेत्र में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इस क्षेत्र में एक सदी में आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक।
2024 – लैरी डेविड का कॉमेडी टीवी शो “कर्ब योर एन्थूसिअज़्म” 12 सीज़न के बाद समाप्त हो गया।
2025 – प्रधानमंत्री मोदी ने “आरोग्यम परमं भाग्यम” का संदेश दिया।
*7 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1836 – थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1919 – कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
1920 – प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म हुआ।
1922 – क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का जन्म हुआ।
1942 – जितेंद्र – भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1954 – हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
1980 – संजोय दत्त भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं)।
*7 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1614 – प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ।
1935 – डॉ शंकर अबाजी भिसे -भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे जिन्होने 200 के लगभग आविष्कार किये।
1947 – अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2002 – भवनम वेंकटरामि रेड्डी फरवरी 1982 और सितंबर 1982 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
2004 – गुरु केलुचरण महापात्र ने ओड़िसी का पुनर्विस्तार किया।( ओड़िसी ओड़िसा की एक शास्त्रीय नृत्य शैली )।
2011 – जानकी वल्लभ शास्त्री – प्रसिद्ध कवि।
2014 – वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
2015 – अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन हुआ।
2020 – लोकप्रिय मलयालम नाटक कलाकार कलिंग सासी का निधन।
2021 – इंग्लिश सॉकर विंगर डौग होल्डन (90) का निधन हुआ।
2021 – ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग हाफबैक टॉमी राउडोनिकिस (70) का कैंसर से निधन हुआ।
2021 बेलारूसी वेटलिफ्टर विक्टर कुरेंटसोव (80) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी संगीतकार, गीतकार, निर्माता और बास वादक जॉन माइकल रेगन (71) का निधन हुआ।
2023 – स्वीडिश गिटार बजाने वाले लास्से वेलैंडर (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक जेरी ग्रोट (81) का निधन हुआ।
2024 – आयरिश फुटबॉल प्रबंधक जो किन्नेअर (77) का निधन हुआ।
*7 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 गुरु श्री तेग बहादुर जयन्ती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 श्री मंगीरबाबा यात्रा शेन्द्रा (को. , च.संभाजीनगर)।
🌟 श्री भवनम वेंकटरामि रेड्डीस्मृति दिवस।
🌟 कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती।
🌟 भारत रत्न पंडित रविशंकर जयंती (106वीं)।
🌟 अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस।
🌟 विश्व स्वास्थ्य दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*