Ramayana Movie: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ पर मोती सागर का बड़ा बयान, रणबीर कपूर के राम लुक पर कही ये बात

4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के लुक पर रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने तोड़ी चुप्पी। जानें तुलना और उम्मीदों पर क्या बोले मोती सागर।

साल 2026 बॉलीवुड में बड़े बदलाव का साल माना जा रहा है. इस साल की शुरुआत में ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को उसकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मिल गई है. वहीं यही वो साल है जब भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही है. कुछ समय पहले ही फिल्म से राम के रोल में रणबीर कपूर का लुक रिवील किया गया. इसपर अब लोगों के ओपिनियन्स आने शुरू हो गए हैं.

फिल्म में रणबीर कपूर को राम के रोल में जहां कुछ लोग एक्सेप्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें इस रोल में नहीं पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. अब रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर दशकों पहले सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि राम के रोल में रणबीर कपूर कैसे नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि फिल्म रामायण से उनकी क्या एक्स्पेक्टेशन हैं.

रामायण पर मोती सागर ने क्या कहा?

पीटीआई से बातचीत के दौरान मोती सागर ने रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए कहा- वे एक क्लास एक्टर हैं और उनके किरदारों में काफी गहराई होती है. लेकिन आप सिर्फ टीजर से किसी बात का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं. उनकी इस परफॉर्मेंस में भी गहराई नजर आ रही है. वे इस किरदार में भी काफी गहराई तक उतरे होंगे. इसलिए मैं इस फिल्म को पूरा देखने के बाद ही इसपर कुछ कमेंट कर सकता हूं. मैं इस फिल्म से बहुत बढ़िया की उम्मीद लगाए बैठा हूं.

रामानंद सागर की रामायण से तुलना पर क्या कहा?

रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने पिता के सीरियल संग नितेश कुमार की 4000 करोड़ी रामायण की तुलना पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने इसपर बात करते हुए कहा- लोग जब भी दोनों रामायण की तुलना कर सकते हैं तो ये भूल जाते हैं कि हमारी रामायण में कुल 78 एपिसोड्स थे और एक-एक एपिसोड्स 30-40 मिनट के थे. ऐसे में वहीं फिल्म की बात करें तो ये तो सिर्फ 3-4 घंटे की होगी. तो इसलिए बहुत ज्यादा डिफ्रेंस है क्योंकि हमें शो की मेकिंग के दौरान काफी ज्यादा डिटेलिंग में जाना पड़ा था. रामायण सीरियल की बात करें तो इसका पहला पार्ट 2026 दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में सई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आएंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.