Ismailabad News: पेट दर्द की पुरानी दवा लेने से 12वीं की छात्रा की मौत

इस्माईलाबाद में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। पिता का दावा- पेट दर्द के लिए अलमारी में रखी पुरानी दवा खाने से बिगड़ी तबीयत। पुलिस जांच जारी।

इस्माईलाबाद : 12वीं कक्षा की छात्रा की पेट दर्द की दवा लेने के बाद हालत बिगड़ने के बाद इलाज दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जगदीश शर्मा ने बताया कि शहर की एक 17 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

एस.आई. जसबीर सिंह को मृतक लड़की के पिता राजेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी शाम करीब साढ़े 7 बजे खाना खाने के बाद उसके पेट में दर्द हुआ। उसने अलमारी में रखी पुरानी दवा खा ली। दवा लेने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी तो वे उसे पिहोवा के प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई है। उसकी बेटी ने कोई जहर नहीं खाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.