कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तंज: ‘उनका भाषण सुनना सिरदर्द जैसा था’

संसद में राहुल गांधी के भाषण पर कंगना रनौत ने कसा तंज। राहुल की बातों को बताया 'सिरदर्द' और 'बचपन का ट्रॉमा'। जानें बीजेपी सांसद ने क्यों कहा- यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संसद में दिए गए राहुल के भाषण को सिरदर्द जैसा करार दिया है. कंगना ने कहा कि राहुल गांधी अपने बचपन के अनुभवों और बातों को भाषण से जोड़कर बोल रहे थे. जिससे उनकी बातों को समझना काफी मुश्किल हो रहा था, या यू कहें सिरदर्द जैसा हो रहा था.

कंगना ने राहुल के भाषण पर तंज कसते हुए आगे कहा कि वह अपने बचपन के ट्रॉमा और बचपन में देखे गए जादू के शो से गुजर रहे हैं. यह एक परेशानी थी. स्पीकर ने भी उन्हें रुकने के लिए कहा., लेकिन राहुल नहीं रुके. जबकि उन्हें सुनना चाहिए था. कंगना ने कहा कि राहुल ने एक तरह से संसद का मजाक उड़ाया है. कंगना रनौत ने आगे कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण सुनना उनके लिए काफी थकाने वाला अनुभव था. राहुल गंभीर बहस से ज्यादा व्यक्तिगत अनुभवों और बचपन की यादों से जुड़ी हुई लग रही थीं. कंगना ने यह भी कहा कि संसद गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने की जगह है, लेकिन अगर वहां इस तरह की व्यक्तिगत और गैर-राजनीतिक बातें होंगी तो यह लोकतंत्र की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. हर नेता को इससे बचना चाहिए. संसद में गंभीर मुद्दों पर ही चर्चा होनी चाहिए.

खबर अपडेट की जा रही है….

Leave A Reply

Your email address will not be published.