गुड़गांव: MGF मॉल के गेट पर हवाई फायरिंग करने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

गुड़गांव की क्राइम ब्रांच ने एमजीएफ मॉल के बाहर गोली चलाने वाले आरोपी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। दिल्ली-NCR का प्रॉपर्टी डीलर है आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद।

गुड़गांव  : अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एमजीएफ मॉल के गेट पर हवाई फायर करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मॉल में क्वीन क्लब से निकल कर आया था। इसके बाद इसने मॉल के गेट पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपों दिल्ली व गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई 1 कार बरामद की गई है। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.