Samsung Galaxy Z Fold 6 पर भारी गिरावट, ₹19,000 सस्ता मिल रहा है यह फोन

सैमसंग Galaxy Z Fold 6 खरीदने का सुनहरा मौका! फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है ₹19,000 तक का डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स। जानें नई कीमत और दमदार फीचर्स की पूरी डिटेल्स।

सैमसंग का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 अब बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है. लॉन्च के समय महंगा रहने वाला यह फोन अब 19 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा है. खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस पर भारी डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं. इस फोन में बड़ी डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप मिलता है. ऐसे में फोल्डेबल फोन खरीदने का सोच रहे यूजर्स के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है.

फ्लिपकार्ट पर मिला बड़ा डिस्काउंट

सैमसंग Galaxy Z Fold 6 को भारत में 1,64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 1,06,502 रुपये में मिल रहा है. यानी इस फोन पर लगभग 19 हजार रुपये तक की सीधी बचत हो रही है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 4000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है. यह फोन सिल्वर शैडो, नेवी और पिंक जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ऐसे में यह ऑफर उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय से इस फोन का इंतजार कर रहे थे.

पावरफुल स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Galaxy Z Fold 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. इसमें 7.6 इंच की डायनामिक LTPO एमोलेड 2X इनर डिस्प्ले और 6.3 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है, दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है. फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर चलता है और इसे आगे भी कई अपडेट मिलेंगे. इसके अलावा इसमें गैलेक्सी AI, सैमसंग डेक्स और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं.

कैमरा और बैटरी डिटेल्स

कैमरा की बात करें तो Galaxy Z Fold 6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 4 मेगापिक्सल का कवर कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में 4400mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह बैटरी पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम मानी जाती है, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.