हरियाणा बोर्ड: 12वीं के छात्र तुरंत जमा करें टैबलेट, वरना रुक सकता है रिजल्ट

हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षा के बाद 500 छात्रों ने नहीं लौटाए टैबलेट। शिक्षा विभाग की चेतावनी- टैबलेट जमा न करने पर बोर्ड रोक सकता है आपका रिजल्ट।

हरियाणा : हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब तो विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बताया जा रहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद भी करीब 500 विद्यार्थियों ने अपने टैबलेट वापस नहीं दिए। इसको गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त चेतावनी दी है। विभाग टैबलेट वापस न करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। वहीं जरूरत पड़ने पर बोर्ड को सिफारिश भेजकर ऐसे छात्रों का परिणाम भी रोका जा सकता है।

बता दें कि फरीदाबाद जिले में करीब 100 विद्यार्थियों ने अभी तक टैबलेट जमा नहीं किए हैं। सरकार की योजना के तहत पिछले सत्र में हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए टैबलेट बांटे गए थे। यह टैबलेट केवल पढ़ाई के लिए दिए गए थे और बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद इन्हें स्कूल में जमा करवाना होता है लेकिन अभी तक करीब 500 बच्चों ने टैबलेट वापस नहीं किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.