गोहाना: गर्मी और धूल से बढ़े सांस के मरीज, नागरिक अस्पताल में उमड़ी भीड़

गोहाना में गर्मी और गेहूं की कटाई की धूल के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी। दमा, सांस और वायरल बुखार का बढ़ा प्रकोप। जानें डॉक्टरों की बचाव संबंधी सलाह।

गोहाना  : हरियाणा में गर्मी में अब धीरे-धीरे  बढ़ने लगी है। वहीं अब बढ़ती गर्मी के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। गोहाना के हॉस्पिटल में बढ़ती गर्मी के कारण मरीजों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा है।

नागरिक हॉस्पिटल गोहाना के सीनियर डॉक्टर्स ने बताया कि अभी गर्मी बढ़ने से हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर दमे और सांस के मरीजों को गेहूं की कटाई से उठ रही धूल मिट्टी और डस्ट उड़ने से मरीज आ रहे है। अब गर्मी से वायरल होने से भी मरीज आने शुरू हो गए, बुखार खांसी के भी मरीज आ रहे है। लोगों से अपील है कि खासकर बच्चों को गर्मी से बचाए, क्योंकि गर्मी के कारण बच्चे ही प्रभावित होते है। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का सेवन करे जूस, सतू, नींबू पानी जैसे का ज़्यादा से ज्यादा सेवन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.