अंबाला: इलाज के बहाने महिला से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा

अंबाला में शर्मनाक! साइटिका का इलाज कराने आई महिला के साथ डॉक्टर ने मालिश के बहाने की अश्लील हरकत। विरोध करने पर मारपीट का भी आरोप। पंजोखरा थाना पुलिस ने शुरू की जांच।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाला जिले के पंजोखरा थाना इलाके के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि उसे साइटिका की शिकायत है और वह इलाज के लिए डॉ. मान  के पास गई थी। आरोप है कि उसे मालिश के बहाने एक कमरे में बुलाया। जब वह अंदर गई तो उसे कपड़े उतारने को कहा। महिला के मुताबिक,आरोपी ने मालिश करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब वह विरोध में ऊंची-ऊंची चिल्लाने लगी, तो उसने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह डॉक्टर से अपना पीछा छुड़ाकर बचकर भाग  निकली। पीड़ित महिला ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.