अंबाला: रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर हमला, मंडियों की बदहाली को बताया ‘लूट का धंधा’

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने अंबाला अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों का सुना दर्द। फसल उठान और प्लास्टिक बारदाने को लेकर नायब सैनी सरकार को घेरा।

अंबाला:  हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।

अंबाला की अनाज मंडी में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला जब मंडी पहुंचे, तो किसानों का दर्द छलक पड़ा। सुरजेवाला ने मंडियों में लगे गेहूं के ढेरों को देखते हुए प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। सुरजेवाला ने सरकार पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि आज हरियाणा का अन्नदाता, मजदूर और आढ़ती तीनों बर्बादी की कगार पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में फसल तो आ गई है, लेकिन सरकारी सुस्ती के कारण उसका उठान नहीं हो पा रहा।

खुले आसमान के नीचे पड़ी फसल खराब हो रही है, जिससे किसानों का आर्थिक नुकसान तय है। सुरजेवाला ने ट्रैक्टर ट्राली से ही फसल लाने को सरकार का बेफकूफाना फैंसला तक बता दिया। उन्होंने कहा किसान की मर्जी है कि वो फसल जैसे मर्जी लेकर आए। वहीं मंडी में बनी बारदाने की समस्या पर भी रणदीप सुरजेवाला ने गंभीर सवाल उठाए और कहा बारदाना प्लास्टिक का खरीदा गया जबकि जुट के बैग खरीदे जाने चाहिए थे। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कुछ दिन में प्लास्टिक बैग खराब हो जाएंगे तो 5 हजार करोड़ का गेंहू खराब हो जाएगा। सुरजेवाला ने कहा यह लूटने का नया धंधा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.