जडेजा ने पत्नी रिवाबा को समर्पित किया अवॉर्ड; गुजरात की शिक्षा मंत्री की भविष्यवाणी हुई सच

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा जडेजा को कहा 'थैंक्स'। पत्नी ने मैच से पहले ही कर दी थी हीरो बनने की भविष्यवाणी। जानें पूरा किस्सा।

रवींद्र जडेजा की पत्नी ने एक दिन पहले ही अपने पति को बता दिया था कि राजस्थान रॉयल्स के अगले मैच के हीरो वो बनने वाले हैं. उसमें वही कमाल करेंगे. हुआ भी ऐसा ही. लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर 22 मार्च को खेला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने जीता और उसमें अपनी पत्नी के कहे मुताबिक रवींद्र जडेजा मैच के हीरो बने. वो भी बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हुए. पत्नी की कही बात जब सच हुई तोजडेजा भला उन्हें थैंक्स कैसे नहीं कहते? ये काम उन्होंने सरेआम किया और साथ में पूरा किस्सा भी बताया.

गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं रवींद्र जडेजा की पत्नी

रवींद्र जडेजा की पत्नी का नाम रिवाबा जडेजा है, जो कि राजनीति से जुड़ी हैं. रिवाबा जडेजा फिलहाल गुजरात की शिक्षा मंत्री हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्टार रवींद्र जडेजा को जब प्लेयर ऑफ द मैच मिला तो उन्होंने उसके लिए अपनी पत्नी का ना सिर्फ शुक्रिया अदा किया बल्कि अपना अवॉर्ड भी उनके यानी कि गुजरात की शिक्षा मंत्री के नाम कर दिया.

पत्नी ने जैसा कहा, जडेजा ने मैच में वैसा ही किया

रवींद्र जडेजा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में कहा कि प्लेयर ऑफ द मैच जीतना और टीम की जीत में योगदान देना, एक बेहतरीन एहसास है. लेकिन, मैं आगे कुछ कहूं उससे पहले मैं अपने इस अवॉर्ड को गुजरात की शिक्षा मंत्री और अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा को डेडिकेट करना चाहूंगा. उन्होंने एक दिन पहले मुझसे कहा था कि LSG के खिलाफ मैच में मै कमाल करूंगा और मैंने किया. इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहूंगा.

मैच में हालात भी वैसे बने, जहां से हीरो बनने के मौके मिले

वो कहते हैं ना कभी-कभी जुबान से निकली बात सच होती है. पत्नी रिवाबा ने कहा तो LSG के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा के लिए सिचुएशन भी वैसी ही बन गई, जहां से उनके सामने हीरो बनने के पूरे मौके थे. बड़ी बात ये रही कि रवींद्र जडेजा ने उन मौकों को लपका भी. वो जब बल्लेबाजी को आए राजस्थान रॉयल्स की हालत जर-जर थी. उसके टॉप-4 डगआउट लौट चुके थे और टीम 100 रन को स्कोर से भी काफी दूर थी. उन मुश्किल हालातों में जडेजा ने हेटमायर के साथ बल्लेबाजी की कमान संभाली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. 29 गेंदों में 43 रन बनाकर जडेजा आखिर तक नाबाद रहे, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.

पूरन का विकेट पॉकेट में लेकर चलते हैं!

बल्लेबाजी के बाद जब राजस्थान रॉयल्स के सामने 159 रन डिफेंड करने की बारी आई तो रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के बड़े बल्लेबाजों में से एक का शिकार किया. उन्होंने निकोलस पूरन को आउट कर जश्न ऐसे मनाया जैसे उनका विकेट पॉकेट में लेकर चलते हों.

29 गेंदें खेली तो 29 रन ही दिए

मजेदार बात ये भी है कि रवींद्र जडेजा ने LSG के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान जितनी गेंदों का सामना किया, उतने ही रन गेंदबाजी में अपने 4 ओवर में दिए. बल्लेबाजी के दौरान 29 गेंद खेलने वाले जडेजा ने 4 ओवर में 29 रन ही दिए और 1 विकेट हासिल किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.