पलवल पुलिस का बड़ा धमाका: सवा करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, 3 शातिर गिरफ्तार

पलवल पुलिस ने करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए अंतर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा। 148 लैपटॉप और भारी मात्रा में मोबाइल-प्रिंटर बरामद।

पलवल : पलवल पुलिस ने गुरुग्राम में दर्ज करोड़ों रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गबन व चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है।  इसके अलावा करोड़ों रूपों के कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी मात्रा में रिकवरी भी की गई है।

148 लैपटॉप समेत भारी रिकवरी

पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अन्तर्राज्यीय गैंग ट्रॉस्पोटर को टारगेट करते है और भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोरी करते है और बाद में मार्केट में जाकर बेच देते है। सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया की टीम ने इस गैग का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जिसमें 148 लैपटॉप,140 की बोर्ड,मोबाइल फोन,प्रिंटर बरामद हुए है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी यूपी के अलीगढ़,दिल्ली के रहने वाले है। जिसमें अतुल मास्टरमाइंड है। जिसके ऊपर तीन मामले दर्ज है। मास्टरमाइंड अतुल ने एक जगह से 800 मोबाइल फोन चोरी किए थे। इसी प्रकार गुरुग्राम के  बिलासपुर से भी भारी मात्रा में लैपटॉप चोरी करने की एफआईआर दर्ज है। आरोपी ट्रांसपोटरों की गाड़ियों को टारगेट करता है और ड्राइवर व कंडक्टर की मदद से वारदात को अंजाम देता है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.