अजय कुमार सुरा बने हरियाणा के नए राज्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हरियाणा राज्य सूचना आयोग में अजय कुमार सुरा की नियुक्ति। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दिलाई पद की शपथ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ समारोह।

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्य सूचना आयोग में एक आयुक्त की नियुक्ति हुई है। अजय कुमार सुरा को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया। हरियाणा लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने अजय सुरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायन सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्य सूचना आयुक्त टीवीएसएन प्रसाद और सीआईडी चीफ सौरभ सिंह समेत तमाम अधिकारी भी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.