फरीदाबाद: सरकारी स्कूल के बाथरूम में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, मामला दर्ज

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में 12 साल के छात्र के साथ दो नाबालिगों ने की घिनौनी हरकत। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

फरीदाबाद : फरीदाबाद से एक बेहद ही चौंकानें वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ दो नाबालिग छात्रों ने घिनौनी हरकत की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सारन थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि छात्र की ही क्लास में पढ़ने वाले दो छात्र उसे बहाने से स्कूल के बाथरूम में ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ गलत हरकत की। दोनों नाबालिग छात्रों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है, जबकि पीड़ित छात्र की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। वहीं छात्र डरा सहमा घर पहुंचा। परिजनों ने जब सुबह अगले दिन स्कूल जाने के लिए कहा तो वह कतराने लगा। वहीं जब परिजनों ने उसे पूछा तो उसने रोते हुए सारी  बात बताई। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और तुरंत  पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी गई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.