करनाल: घर के अंदर चल रहा था भ्रूण लिंग जांच का खेल, स्वास्थ्य विभाग की रेड

करनाल की मंगल कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। फर्जी ग्राहक भेजकर रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी। ₹30 हजार में करता था लिंग जांच, पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।

करनालः स्वास्थ्य विभाग ने करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध खेल का पर्दाफाश किया है. पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रेड कर एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया. आरोपी घर के अंदर ही गुप्त रूप से लिंग जांच का काम कर रहा था.

Fetal Sex Determination Case

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें: पानीपत स्वास्थ्य विभाग को पिछले काफी समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस इलाके में भ्रूण लिंग जांच का अवैध कारोबार चल रहा है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

फर्जी ग्राहक बनाकर रची गई योजना: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी योजना के तहत एक फर्जी ग्राहक तैयार किया. इसी के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाई गई और रेड को अंजाम दिया गया. जैसे ही आरोपी लिंग जांच कर रहा था, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

Fetal Sex Determination Case

30 हजार में करता था अवैध जांच: जांच में सामने आया कि आरोपी प्रत्येक भ्रूण लिंग जांच के लिए करीब 30 हजार रुपये वसूलता था. यह गैरकानूनी काम वह पिछले कई महीनों से लगातार कर रहा था.

Fetal Sex Determination Case

पुलिस भी मौके पर पहुंची: रेड की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पीएनडीटी एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई: पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर ललित कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि “हमें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक तैयार कर रेड की गई और आरोपी को लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम संजय बताया जा रहा है, जो पिछले 7-8 महीनों से यहां सक्रिय था और पहले भी उस पर मामला दर्ज होने की बात सामने आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.