जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से अमल, 87.20% कार्य पूरे; डीसी ने पेश की रिपोर्ट
डीआरडीए हाल में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता।
भिवानी। जिले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के करीब 87.20 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं को और तेज गति प्रदान की जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग, आयुष विभाग, खेल विभाग और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ रघुबीर शांडिल्य, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता सुरेंद्र दलाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मार्केटिंग बोर्ड की 96 घोषणाओं में से 87 पूरी हो चुकी हैं