पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 28 अप्रैल 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 28 अप्रैल 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 28 अप्रैल 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 28 अप्रैल 2026*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 18:54 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी – 22:36 तक
*🌠पश्चात्-* हस्त
*💫करण-* बव. – 06:33 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* व्याघात – 21:03 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*🌅सूर्योदय-* 05:43
*🌄सूर्यास्त-* 18:54
*🌙चन्द्रोदय-* 16:00
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:36 से 17:15
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को👉 वैशाख सुदी द्वादशी 18:54 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , श्री परशुराम / राधा – रूकमणी द्वादशी , श्री श्यामबाबा द्वादशी , मधुसूदन पूजा , अशोक त्रिरात्र व्रत , कामदेव व्रत , मीनाक्षी कल्याणम् , त्रिपुष्करयोग सूर्योदय से 18:52 पर , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली , श्री पद्मनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले) , मेला श्री पीपल जातर प्रारम्भ (कुल्लू) , श्री समीर रंजन बर्मन जन्म दिवस , श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस व विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)}।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख सुदी त्रयोदशी 19:54 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , प्रदोष व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:17 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 24:17 से , बुध पूर्व में अस्त 06:52 पर।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उनमें दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*28 अप्रैल 2026 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*28 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1786 – बंगाल के पहले गवर्नर जनरल वॉरेन हैस्टिंग्स के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये मामले शुरू हुए।
1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविघान की पुस्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।
1901 – बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहला फुटबाल मैच खेला गया जिसमें बेल्जियम ने 8-0 से बाजी मारी।
1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई।
1916 – बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की।
1932 – इंसानो के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई।
1952 – भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई।
1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत हुई।
1995 – श्रीलंकाई विमान बीएई-748 के पलाली कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त होने से 52 लोगों की मौत हुई।
1999 – अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा ।
1999 – विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
2001 – पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
2002 – बुकर पुरस्कार का नया नाम ‘मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन’ रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2004 – थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2004 – थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
2008 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
2008 – मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 – पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
2019 – चीन-पाकआर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर।
2019 – इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ से 10 की मौत , हजारों लोग बेघर हुए।
2019 – पेइचिंग में भारत निशानेबाजी विश्‍व कप में तीन स्‍वर्ण और एक रजत जीत कर पदक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर।
2019 – करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के करीब खुदाई में मिला 500 साल पुराना कुआं।
2019 – 17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने मिसाल कायम की ,प्रवेश के लिए सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में चयनित।
2019 – हिसार की रहने वाली 16 वर्ष की शिवांगी पाठक ने सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया ।
2020 – केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए “पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग” के 11वें सत्र में भाग लिया।
2020 – एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी।
2021 – बंगलादेश में ढाका और कई हिस्सों में सुबह 08: 21पर आए भूकंप की रियक्टर पैमाने पर तीव्रता 6 अंक थी।
2021 – सिंगापुर सरकार ने भारत की कोविड महामारी को दौरान मदद के लिए 256 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे।
2022 – अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में हुए दो अलग – अलग विस्फोटों में करीब 9 लोगों की मौत व करीब 13 अन्य घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ असम के लिए 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी व 6 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया।
2022 – भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने किशनगढ़ हवाई अड्डे पर गगन आधारित एलपीवी दृष्टिकोण प्रक्रिया का उपयोग करके सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया।
2023 – PM मोदी ने देश को 91 FM ट्रांसमीटर्स की सौगात दी।
2023 –  युद्धग्रस्त सूडान से 754 और भारतीय स्वदेश लौटे।
2023 – रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइल हमले किए जिनमें 25 लोगों की मौत हुई व 17 घायल हुए।
2023 – विश्व बैंक ने बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओँ के लिए एक अरब 25 लाख डॉलर का कर्ज मंजूर किया।
2024 – ओक्लाहोमा में कम से कम 37 रात्रिकालीन बवंडरों के कारण व्यापक तबाही व चार लोगों की मौत हुई।
2025 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
2025 – भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमान की खरीद के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते (आईजीए) पर हस्ताक्षर किए।

*28 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1791 – हरि सिंह नलवा – महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष (कन्फर्म नहीं)।
1897 – ये जियानयिंग – चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
1924 – केनेथ कौंडा – ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।
1929 – भानु अथैया – भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।
1940 – समीर रंजन बर्मन – त्रिपुरा के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।
1971 – हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ।
1981 – अनुप्रिया पटेल भारत की सोलहवीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट से सांसद व सबसे युवा मंत्री।

*28 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1719 – फ़र्रुख़ सियर – एक मुग़ल बादशाह था (कन्फर्म नहीं)।
1740 – बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।
1740 – मस्तानी – बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी (कन्फर्म नहीं)।
1955 – थ्रिस्सुर वेंगाराम सुन्दरम अयंगर – भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1992 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
2020 – लिवरपूल के पूर्व खिलाड़ी माइकल रॉबिन्सन का निधन।
2021 – अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिन्स (90) का निधन हुआ।
2022 – बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय और अंग्रेजी फिल्म अभिनेता सलीम गौस (70) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. एन. गोपालाकृष्णन (68) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश आधुनिक पेंटाथलीट और ओलंपिक चैंपियन जेरेमी रॉबर्ट ” जिम ” फॉक्स ओबीई (81) का निधन हुआ।
2023 – न्यूजीलैंड नेटबॉल कोच और प्रशासक ताइनी मारेमारे जैमिसन ओबीई (95) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी युद्ध अपराधी विलियम कैली जूनियर (80) का निधन हुआ।
2025 – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्देशक शाजी एन. करुण (73) का निधन हुआ।
2025 – प्रसिद्ध मराठी अभिनेता व निर्माता प्रकाश भेंडे (83) का निधन हुआ।

*28 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री पद्मनाथस्वामी बोवासाहेब महाराज पुण्यतिथि (धुले)।
🌟 मेला श्री पीपल जातर प्रारम्भ (कुल्लू)।
🌟 श्री समीर रंजन बर्मन जन्म दिवस।
🌟 श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस।
🌟 विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)}।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.