IPL 2026 Orange Cap: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, अभिषेक और ईशान से खतरा!

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों में 400 रन बनाकर छीनी ऑरेंज कैप। आज MI vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की नजरें वैभव के रिकॉर्ड पर। जानें आंकड़े।

आईपीएल 2026 में गजब ही भागम भाग मची है. ये आपाधापी है उस चीज को लेकर जो इस लीग में खेल रहे गेंदबाजों की तो नहीं, लेकिन सारे बल्लेबाजों की पसंद जरूर है. IPL में खेलने वाले हरेक बल्लेबाज की तमन्ना उसे पाने की होती है. फिलहाल वो खूबसूरत चीज वैभव सूर्यवंशी के पास है. लेकिन, वो उनके पास ही बरकरार रहेगी ये पूरी तरह से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर निर्भर करेगा. हम बात कर रहे हैं ऑरेंज कैप की, जिसे पाने के लिए अभिषेक और ईशान दोनों उनके पीछे पड़े हैं. इन दोनों के अलावा SRH के एक और बल्लेबाज हेनरिक क्लासन भी ऑरेंज कैप को वैभव से पाने की भागम भाग में शामिल हैं.

वैभव को यशस्वी ने थमाई ऑरेंज कैप, बांधे तारीफों के पुल

IPL 2026 का 41 मैच सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े मैदान पर है. इस मुकाबले में अभिषेक, ईशान और क्लासन, तीनों खेलते नजर आएंगे. ये तीनों राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से ज्यादा पीछे नहीं हैं, जिन्होंने लीग के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रन की विस्फोटक पारी को खेलने के बाद ऑरेंज कैप हासिल किया था. उन्हें मैच के बाद ऑरेंज कैप थमाते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल ने उनकी तारीफ भी की थी. यशस्वी ने बताया कि उन्हें वैभव के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है.

वैभव सूर्यवंशी के 9 मैचों में 400 रन

वैभव सूर्यवंशी के IPL 2026 में 9 मैचों के बाद पूरे 400 रन हैं. IPL के एक सीजन में वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस खास रिकॉर्ड के साथ ऑरेंज कैप उनके नाम हुआ है. लेकिन, वैभव को ऑरेंज कैप मिलने के ठीक 24 घंटे बाद जो मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच खेला जाने वाले हैं, उसमें खेलने वाले अभिषेक, ईशान और क्लासन की पहुंच से वैभव ज्यादा दूर नहीं हैं.

वैभव के पीछे अभिषेक-ईशान- क्लासन

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप पाने की भागम भाग में दूसरे नंबर पर हैं. अभिषेक के 8 मैच की 8 पारियों में 380 रन हैं. मतलब मुंबई के खिलाफ 21वां रन बनाते ही वो वैभव के सिर से ऑरेंज कैप उतार सकते हैं.

ईशान किशन के 8 मैचों के बाद 312 रन हैं. उन्होंने SRH को पिछला मैच जिताने के बाद कहा था कि IPL 2026 में उनका बेस्ट आना अभी बाकी है. क्या वो बेस्ट मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो सकता है? आखिर वानखेड़े IPL के 7 सीजन यानी 2018 से 2024 तक उनका भी तो होम ग्राउंड रहा है. ईशान किशन को वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैंप हासिल करने के लिए 89 रन की दरकार है.

सनराइजर्स के हेनरिक क्लासन भी ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं. लेकिन वैभव के सिर से उतारकर वो खुद उसे पहन सकेंगे या नहीं. ये इस पर तय करेगा कि वो मुंबई की टीम के खिलाफ कितने रन बनाएंगे? हेनरिक क्लासन को वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए 52 रन की जरूरत है. उनके 8 मैचों में 349 रन है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.