पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 01 मई 2026

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 मई 2025 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 01 मई 2026

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 मई 2026*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 22:55 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 28:35 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* विष्टि – 10:03 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* सिद्धि – 21:12 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 05:40
*🌄सूर्यास्त-* 18:56
*🌙चन्द्रोदय-* 18:47
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:44
*🤖राहुकाल-* 10:39 से 12:18
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 वैशाख शुक्ल पूर्णिमा 22:55 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत , पूर्णिमा व्रत , बुद्धपूर्णिमा , स्नान – दान – व्रतादि की स्वाति नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी बैशाखी पूर्णिमा (तिल – सुवर्णादि दान , यम / धर्मराज के लिए जल – कुम्भादि दान) , पीपल पूजा , मई माह प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 10:01 तक , पुष्यामृत योग 05:14 से 26:50 तक , बैशाख मासीय व्रत – स्नान – यम – नियमादि समाप्त , बैशाखस्नान पूर्ण ,  सोलह दिवसीय शुक्लपक्ष पूर्ण (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , वैशाख पूर्णिमा को) , महर्षि श्री भृगु जयंती (वैशाख पूर्णिमा को) , श्री बुद्ध जयन्ती /श्री बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध महापरिनिर्वाण दिवस , पुष्टिपति श्री विनायक जयंती (वैशाख पूर्णिमा को) , मेला श्री देवयानी (सांभर) , ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (माउंट आबू) , श्री रामप्रकाश गुप्ता स्मृति दिवस , दिल्ली यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस (1922) , गुजरात स्थापना दिवस , महाराष्ट्र स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर (श्रमिक , श्रम , मई) दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ बदी प्रतिपदा 24:52 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ कृष्णपक्ष प्रारम्भ , ज्येष्ठ मासीय व्रत-यम- नियमादि प्रारम्भ ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नित्यं च बहु दातव्यं*
*साधुभ्यश्चानसूयता ।*
*प्रार्थितं व्रतशौचाभ्यां*
*सत्कृतं देशकालयोः ॥*
★महाभारतम् शान्तिपर्व ३०९
*अर्थात्👉*
_प्रतिदिन व्रत और शौचाचार का पालन करते हुए उत्तम देश और काल में साधु पुरुषों को प्रार्थना और सत्कार पूर्वक अधिक से अधिक दान करना चाहिये और उन में दोषदृष्टि नहीं रखनी चाहिये।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 मई 2026 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। थकान या हरारत का असर अवश्य रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। आनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे इसलिए थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज का दिन आप के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते आज जुडऩे वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे । निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा । सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात आप कहना चाह रहे थे, आज कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में आप के राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे, अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें पहले किसी अनुभवी से राय लें फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा । कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाओगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आज किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा । लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मंगलमय होगा । नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा ।दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी । स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । राजनीति में आप अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके अपनों द्वारा आपका सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी-का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । आप जो करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। अपनी सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। आप क्रोधित हो सकते है , संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*1 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1707 – इंग्लैंड, वेल्स व स्कॉटलैंड से मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बना।
1711 – ऑस्ट्रिया ने कैरेल – हंगेरी विद्रोह पर शांति के लिए हस्ताक्षर किया
1715 – पर्शिया ने स्वीडन से युद्ध की घोषणा की।
1726 – वोल्टेयर ने इंग्लैंड में निर्वासन शुरू किया।
1753 – लिनिअस द्वारा प्रजातियों के प्लांटारम का प्रकाशन, और वनस्पति नामकरण अंतर्राष्ट्रीय संहिता द्वारा अपनाई गई संयंत्र वर्गीकरण की औपचारिक तिथि प्रारंभ की गयी।
1778 – अमेरिकी क्रांति: कुटिल बिलेट की लड़ाई हेटबोरो, पेनसिल्वेनिया में शुरू हुई।
1781 – सम्राट जोज़ेफ द्वितीय जनसंख्या के संरक्षण को कम कर दिया।
1786 – मोजार्ट के ओपेरा विवाह की शादी वियना में प्रीमियर हुई।
1822 – जॉन फिलिप्स बोस्टन के पहले मेयर बने।
1834 – बेल्जियन संसद ने रेलवे कानूनों को स्वीकार किया
1840 – यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया गया।
1851 – रानी विक्टोरिया ने लंदन में ग्रेट एक्जीबिशन खोली।
1889 – विश्व श्रम संघ के निर्णय को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया। 1 मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया।
1897 – स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1908 – प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड मामले में अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मारी।
1912 – कैंसर के इलाज के लिए रेडियम को टेस्ट किया गया।
1914 – कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।
1922 – दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1923 – भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत सन 1923 में चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
1931 – न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ।
1945 – सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश।
1956 – जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1960 – पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू-2 जासूसी विमान मार गिराया और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।
1960 – महाराष्ट्र और गुजरात एक दूसरे से अलग हुए।
1961 – क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1972 – देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1977 – इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत हुई।
1984 – फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल।
1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु।
1996 – संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया।
1998 – पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित हुआ।
1999 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।
1999 – नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।
1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2000 – एबीसी के शो हू वॉन्ट्स बी अ मिलियनेअर का प्रसारण।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया।
2001 – लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित।
2001 – भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल।
2002 – अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई।
2003 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली एबीएम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया।
2003 – अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति।
2004 – यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल।
2005 – सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2007 – ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान।
2008 – राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।
2008 – पाकिस्तान के तालिबान समर्थक आतंकी गुट का पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त के डेरा अदम खेल शहर पर नियंत्रण।
2008 – बेलारूस ने 10 अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया।
2009 – स्वीडन में समलैंगिक विवाह को वैधता दी गई।
2011 – 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की घोषणा हुई।
2012 – चीन और रूस ने 15 $ ट्रिलियन डॉलर व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2019 –  संयुक्‍त राष्‍ट्र ने जैश-ए-मोहम्‍मद प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया।
2019 – महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्‍सलियों के बारूदी सुरंग विस्‍फोट में पुलिस के 15 जवान शहीद।
2019 – आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका में बुर्का समेत चेहरा ढकने वाली हर चीज पर प्रतिबंध।
2020 – केंद्र सरकार (भारत) ने मौजूदा लॉकडाउन की अवधि को चार मई से दो और सप्‍ताह(17 मई) के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।
2020 – मणिपुर के काले चावल (चक-हाओ),गोरखपुर टेराकोटा , कश्मीरी केसर  और कोविलपट्टी की कदलाई मितई को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) प्रदान किया गया।
2021 – रूस से कोविड टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप भारत पहुंची।
2021 – गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई।
2022 – नेशनल ओपन एक्सेस रजिस्ट्री (एनओएआर) ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
2022 – केरल में तटरक्षक बल ने इंजन कक्ष में पानी भर जाने के कारण फंसे मालवाहक MSV मालाबार लाइट पोत के चालक दल के सभी छह सदस्यों को सुरक्षित बचाया।
2022 – स्पाइसजेट के मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान के गंभीर तूफान में घिरने से 40 यात्री के घायल हुए।
2023 – गुतारेस संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की बुलाई दो दिवसीय दोहा बैठक की मेजबानी के लिए दोहा पहुंचे।
2023 – एयर मार्शल साजू बालकृष्णन ने अंडमान और निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन) के 17वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।
2023 – एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया।
2023 – आसियान भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) के आयोजन के लिए भारतीय नौसेना के जहाज सिंगापुर पहुंचे।
2023 – पराग्वे में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ।
2024 – चीन में बारिश-तूफान का कहर जारी, राजमार्ग ढहने से कम से कम 19 लोगों की मौत हुई।
2025 – मुंबई में प्रधानमंत्री द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का उद्घाटन किया गया।
2025 – एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी (उप वायुसेना प्रमुख), एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित (चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ) तथा लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा (उत्तरी कमान के कमांडर) ने अपने-अपने पद संभाले।

*1 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1632 – हंबीरराव मोहिते – मराठा साम्राज्य के सेनापति थे (मतभेद)।
1872 – वजीर हसन – प्रमुख राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता थे।
1909 – महामाया प्रसाद सिन्हा – भारतीय राजनीतिज्ञ और जल क्रांति दल के राजनेता थे।
1910 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1913 – बलराज साहनी- प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1919 – भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म हुआ (1920 का भी वर्णन)।
1922 – मधु लिमये – भारत के समाजवादी विचारों के निबन्धकार एवं कार्यकर्ता थे।
1926 – इकबाल सिंह किंगरा सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक – आध्यात्मिक नेता थे।
1927 – श्‍याम लाल यादव, भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे।
1927 – नामवर सिंह – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक थे।
1932 – एस. एम. कृष्णा – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1940 – अरविन्द दवे – भारत की गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग’ (रॉ) निदेशक रहे।
1951 – समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म हुआ।
1955 – आनंद महिंद्रा – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी ।
1960 – जगदीश व्योम – भारत के समकालीन कवि एवं लेखक थे।
1961 – अजय भट्ट – भाजपा के राजनीतिज्ञ।
1969 – नबा कुमार सरानिया उर्फ हीरा सरानिया असम के कोकराझार निर्वाचन क्षेत्र से सांसद।
1986 – संदीप कुमार एक भारतीय पुरुष रेसवॉकर , ओलंपिक एथलीट।
1988 – भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ।

*1 मई को हुए निधन👉*

1888 – प्रफुल्लचंद चाकी – स्वतन्त्रता सेनानी।
1993 – श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुईं।
2004 – राम प्रकाश गुप्ता – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल।
2008 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
2017 – कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद प्रतापसिंह बघेल (70 ) ने जोबट के मिशन अस्पताल में 4:30 बजे अंतिम सांसे ली ।
2020 – प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन।
2021 – मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।
2021 – पंडित देवब्रत (देबू) चौधरी -पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय सितारवाद और शिक्षक थे।
2021 – दूरदर्शन के अलावा ब्रह्मकुमारीज की पॉप्युलर एंकर रहीं टीवी ऐक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना के कारण निधन हो गया।
2022 – बोस्नियाई फुटबॉल मिडफील्डर इवान ओसिम (80) का निधन हुआ।
2024 – फ़ील्ड हॉकी प्लेयर ऑस्टिन सावेज (84) का निधन हुआ।
2025 – कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास (79) का अहमदाबाद में इलाज के दौरान निधन हुआ।

*1 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री कूर्म जयन्ती (श्री कूर्मावतार / कच्छपावतार , वैशाख पूर्णिमा को)।
🌟 महर्षि श्री भृगु जयंती (वैशाख पूर्णिमा को)।
🌟 श्री बुद्ध जयन्ती /श्री बुद्ध पूर्णिमा / बुद्ध महापरिनिर्वाण दिवस।
🌟 पुष्टिपति श्री विनायक जयंती (वैशाख पूर्णिमा को)।
🌟 मेला श्री देवयानी (सांभर)।
🌟 ग्रीष्मोत्सव पूर्ण (माउंट आबू)।
🌟 श्री रामप्रकाश गुप्ता स्मृति दिवस।
🌟 दिल्ली यूनिवर्सिटी स्थापना दिवस (1922)।
🌟 गुजरात स्थापना दिवस।
🌟 महाराष्ट्र स्थापना दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर (श्रमिक , श्रम , मई) दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Leave A Reply

Your email address will not be published.