यूपी में 22 मई से शुरू होगी जनगणना; पहली बार होगी पूरी तरह डिजिटल काउंटिंग

उत्तर प्रदेश में 22 मई से जनगणना का पहला चरण (हाउस लिस्टिंग) शुरू होगा। जानें ऑनलाइन डेटा भरने की तारीख, जरूरी दस्तावेज और 33 सवालों की पूरी प्रक्रिया।

उत्तर प्रदेश में 22 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू होगा. पहले चरण में मकानों की गणना होगी. यूपी की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. भारत की जनगणना 2027 में आजादी के बाद 8वीं और कुल 16वीं जनगणना है. इसका पहला चरण (हाउस लिस्टिंग)22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा. इसका दूसरा चरण (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में होगा. यहां पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी. सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध होगा. यूपी में ऑनलाइन डेटा भरने की तारीख 7 मई से 21 मई 2026 तक होगी. ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद SE ID जनरेट होगा, जिसे प्रगणक को देना होगा.

घर-घर सर्वे की प्रक्रिया

  1. प्रगणक 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे
  2. 33 सवालों के जरिए डेटा कलेक्शन मकान, सुविधाएं, संपत्ति से जुड़ी जानकारी
  3. डेटा मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज किया जाएगा

डेटा सुरक्षा की गारंटी

  1. * जनगणना डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा
  2. * टैक्स, पुलिस या कोर्ट में इस्तेमाल नहीं होगा
  3. * केवल नीति निर्माण और विकास योजनाओं के लिए उपयोग

यूपी में बड़ी तैयारी

  • * करीब 5.25 लाख अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी
  • * 75 जिले, 783 शहरी निकाय, 350 तहसीलों में सर्वे
  • * लगभग 3.9 लाख हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए
  • * आम जनता के लिए टोल फ्री नंबर 1855

निदेशक और मुख्य जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पहला चरण, जिसे हम हाउसलिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना (HLO) कहते हैं, 2026 में होने वाला है. हर राज्य इस प्रक्रिया के लिए 30 दिनों की एक खास समय-सीमा तय करता है. हमारे राज्य ने इस पहले चरण के लिए 22 मई से 20 जून तक का समय तय किया है. पहले चरण का मुख्य जोर घर के स्तर पर गिनती करने पर होता है. इसमें हम घर में रहने वाले लोगों की संख्या या उनकी व्यक्तिगत विशेषताओं जैसी जानकारियां शामिल नहीं करते.

ये जानकारियां दूसरे चरण के अंतर्गत आती हैं. इसमें हर व्यक्ति की व्यक्तिगत विशेषताएं शामिल होती हैं, जैसे धर्म, जाति और साक्षरता और ऐसे सभी सवालों के जवाब व्यक्तिगत गिनती की प्रक्रिया के दौरान लिए जाते हैं. इसी समय हम हर व्यक्ति की अलग-अलग गिनती करते हैं. यही दूसरा चरण है, जो फरवरी 2027 में पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.