नूंह KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत

हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ।

नूंह : हरियाणा के नूंह से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
PunjabKesari

बताया जा रहा है किएक स्कॉर्पियो कार HR 31 V 7550 पलवल की ओर से आ रही थी। धुलावट टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले ही ओवरटेक करने की कोशिश में स्कॉर्पियो गाड़ी टकरा गई। जिस कारण यह भीषण दुर्घटना हुई है। वहीं गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। इस हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली।  सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाहियों की मौत हुई। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे। सभी पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद  शव वाहन बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।  फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

Leave A Reply

Your email address will not be published.