रोहतक मर्डर: अनाज मंडी के पास मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

रोहतक की अनाज मंडी के पीछे एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। तेजधार हथियार से गला रेता और पेट चीरा गया। पुलिस जांच और शिनाख्त में जुटी।

रोहतक : हरियाणा के रोहतक से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां आज यानी बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए शख्स को बेहद बेरहमी से मौत दी। वहां मौजूद लोगों की शव की हालत को देखकर चीखें निकल गई।

बताया जा रहा है कि शव अनाज मंडी के पीछे पड़ा मिला। शखस के तेजधार हथियार से गले और पेट पर बुरी तरह से वार किए गए थे। इतनी दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतारा गया कि पेट की सारी आंतड़ियां बाहर निकाली हुई थी। आस-पास के मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी मृतक शख्स की पहचान न हो सकी। फिलहाल पुलिस वारदात की गहराई से छानबीन में जुट गई है। इस नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.