हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत में सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती
पानीपत के जीटी रोड पर हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त। काफिले में कार घुसने से हुआ हादसा। मंत्री अस्पताल में भर्ती, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी।
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को पानीपत में जीटी रोड सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी सरकारी गाड़ी और पायलट जीटी रोड पर एल्डिको के पास टकरा गई। उनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।