यमुनानगर: फैक्ट्री में एयर प्रेशर मशीन से मजदूर की दर्दनाक मौत, जांच जारी

यमुनानगर की अनुराग डेकोरेटिव प्लाईवुड फैक्ट्री में बड़ा हादसा। सफाई के दौरान एयर प्रेशर मशीन का इस्तेमाल करने से झारखंड निवासी मजदूर की मौत। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

यमुनानगर : यमुनानगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक फैक्ट्री में एयर प्रेशर मशीन से मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जोड़ियां स्थित अनुराग डेकोरेटिव प्लाईवुड फैक्ट्री की है। मृतक की पहचान झारखंड के पलामू जिले निवासी 32 वर्षीय जिब्राइल अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री बंद होने के बाद जिब्राइल सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान उसके कपड़ों में लकड़ी का बुरादा भर गया। बुरादा साफ करने के लिए उसने एयर प्रेशर मशीन का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि मशीन का तेज प्रेशर अचानक उसके नाक और मुंह में चला गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए झारखंड ले जाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.